संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सात मई के प्रस्तावित देवबंद दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। मंगलवार को भी डीएम-एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद दौरे के मद्देनजर सड़कों की साफ-सफाई से लेकर सभा स्थल तक तमाम तैयारियों पर अधिकारियों की ओर से बारीकी से नजर रखी जा रही है। पांडाल का काम लगभग आधे से अधिक पूरा हो चुका है। भूमि को समतल किया जा रहा है। सभा स्थल पर करीब दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी, लेकिन पिछले कई दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण सभा स्थल पर कीचड़ हो गया था, जिस पर मिट्टी डलवाने का काम किया जा रहा है। सिल्वर पैराडाइज के निकट सभास्थल पर टेंट का काम आधे से अधिक पूरा हो चुका है। बता दें, कि मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा जनसभा को भी संबोधित करेंगे।