फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों ने दी पांच अप्रैल को सांकेतिक हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन से जुडे़ राशन डीलरों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 300 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन या 30 हजार रुपये मासिक मानदेय दिलाने सहित अन्य कई मांग रखीं। मांगे पूरी नहीं होने पर पांच अप्रैल को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कोटेदारों का 20 लाख रुपये का बीमा कराने, कोटेदार की मृत्यु के बाद 50 लाख रुपये का अतिरिक्त लाभ दिलाने, आयुष्मान कार्ड बनाने और वर्ष 2001 से 2017 तक खाद्यान्न ढुलाई का भुगतान एवं खाली बोरों का तत्काल भुगतान कराने की मांग की। राशन डीलरों को वितरण रजिस्टर एवं वितरण प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त करने और ई-पॉश मशीन चलाने का समय सुबह छह से शाम नौ बजे तक कराने सहित आदि मांग की। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर पांच अप्रैल को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह नोटियाल, जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह और प्रवक्ता भुवनेश्वर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें