फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों का तेजी से विकास रहेगी प्राथमिकता- जसवंत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार के नवनियुक्त संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों का तेजी से विकास कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके लिए विभाग के कैबिनेट मंत्री के साथ मिलकर हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। जनपद में भी उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम योगी मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हुआ। इसमें जनपद निवासी राज्यमंत्री जसवंत सैनी को संसदीय कार्य और औद्योगिक विकास विकास मिले। अमर उजाला से बात करते हुए राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के माध्यम से पूरे प्रदेश में विकास किया जाएगा। इसके लिए औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के लिए और बेहतर माहौल बनाया जाएगा। जिससे दूसरे राज्यों के उद्यमी भी उत्साहित होकर अपने उद्योगों को प्रदेश में स्थापित करने में रुचि दिखाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में भी औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर काम किया जाएगा। जनपद में काष्ठ हस्तशिल्प और होजरी के उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। जनपद में प्लाइवुड इंडस्ट्रीज के विकास के लिए भी कार्य किया जाएगा। इसके अलावा जनपद में नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर भी मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें