फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रामपुर तहसील विजेता, सदर उप विजेता

Sun, 12 Oct 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में हुई तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रामपुर मनिहारान तहसील ओवर ऑल विजेता रही, जबकि सदर तहसील उप विजेता बनी। प्रतियोगिता में सभी तहसीलों से चार सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले कड़े हुए। सीनियर बालक वर्ग में गोचर कृषि इंटर कॉलेज के छात्र राहुल ने जीत हासिल की। जूनियर बालक वर्ग में अर्णव, सीनियर बालिका वर्ग में खुशी ने जीत हासिल की। जूनियर बालिका वर्ग में शगुन, सब जूनियर बालिका वर्ग में शिखा ने जीत हासिल की। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी मुजफ्फरनगर में 17 से 19 अक्तूबर तक होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता के समापन पर नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। डीआईओएस डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह में दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कैलाशपुर राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लोकगीत से समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पंजाबी गीतों पर शानदार भांगड़ा की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें