फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने रामजी सुनेजा एवं प्रमोद मिगलानी

विज्ञापन
प्रमोद मिगलानी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रामजी सुनेजा और प्रमोद मिगलानी को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी (सीईसी) के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। सदस्यों का चुनाव प्रवीण सड़ाना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की सात सीटों में से सहारनपुर चैप्टर से दो सदस्यों को चुना गया। इन सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने आईआईए केंद्रीय कार्यकारिणी समिति (सीईसी) के सदस्यों के रूप में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा और प्रमोद मिगलानी के निर्वाचित होने पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों, चैप्टर टीम और सदस्यों के परिश्रम से ही आईआईए के सहारनपुर चैप्टर को सीईसी की दो सीटें मिली हैं। इससे पहले सहारनपुर चैप्टर का केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में एक ही सदस्य शामिल हुआ करता था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कार्यकारिणी में दो सदस्य होने से सहारनपुर चैप्टर को प्रदेश स्तर पर अधिक मजबूती मिलेगी। केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के नवनिर्वाचित सदस्य रामजी सुनेजा एवं प्रमोद मिगलानी ने सहारनपुर चैप्टर के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चैप्टर टीम की मेहनत की बदौलत से ही यह संभव हो पाया है।

रामजी सुनेजा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें