फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: राकेश टिकैत बोले-किसानों की ताकत को कमजोर करने की साजिश रच रही सरकार

Wed, 22 Nov 2023 10:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की ताकर कमजोर करने की साजिश रच रही है। वह भैंसराऊ में कार्यकर्ताओं के साथ रुबरू हो रहे थे।
विज्ञापन
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की ताकत को कमजोर करने की साजिश रच रही है, जिसे एकजुट होकर नाकाम करना होगा।

देहरादून से वापस लौटते समय भैंसराऊ में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि किसान विभिन्न मंचों के बीच बंटकर अपनी ताकत कमजोर न करें। सरकार इसका फायदा उठाने की कोशिश करती है। भाकियू अपनी स्थापना के वक्त से ही किसानों की आवाज को सबसे जोरदार तरीके से बुलंद करती आ रही है।

विज्ञापन


कहाकि सरकार उनके संगठन की इस ताकत को पहचानती है। इसीलिए वह किसानों को कमजोर करने की साजिश रच रही है। कार्यकर्ता संगठन की सदस्यता संख्या बढ़ाने के साथ ही अपने क्षेत्रों में किसान उत्पीड़न की घटनाओं का डटकर विरोध करें।

युवा जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी और भाकियू के जिला प्रवक्ता रघुबीर सिंह ने कहा कि गत वर्ष का गन्ना भुगतान दिलाने में सरकार रुचि नहीं ले रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें