सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस को अधिकारियों और कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।
विकास भवन सभागार में परियोजना निदेशक देवेंद्र प्रताप नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सद्भावना बनाए रखने की शपथ ली। इससे पूर्व राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पीडी देवेंद्र प्रताप ने कहा कि राजीव गांधी भारत के युवा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने भारत के विकास के लिए अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए। देश को अत्याधुनिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान रहा है। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी भरत लाल गौड़, राजीव कुमार
अर्चना, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन त्यागी, जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी, विनोद कुमार शर्मा, राजेंद्र त्यागी, दीपक राठौर, योगेश कुमार शर्मा, तरुण राठौर, अनिल नरुला, सलीम कौसर, राजीव बंसल, मो. सलीम, मो. शाहिद, जितेंद्र कुमार, बबीता, रानी, संगीता, ममता मौजूद रहे।