फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अंतरराज्यीय बस स्टैंड के निर्माण में बारिश बनी बाधा, शुरू नहीं हो सका काम

Wed, 19 Aug 2026 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर बनने वाले अंतरराज्यीय बस स्टैंड के निर्माण कार्य को बारिश शुरू होने नहीं दे रही है। बारिश के चलते निर्माण कार्य में दिनों-दिन देरी हो रही है, जबकि परिवहन निगम हर दिन इंतजार कर रहा है कि कब बारिश थमे और भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराएं।
विज्ञापन

महानगर में दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी, रेलवे रोड और मानकमऊ से रोडवेज बसें संचालित की जा रही हैं। तीनों बस स्टैंड से देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, अंबाला, पानीपत, लखनऊ, आगरा, बरेली, मेरठ सहित लंबे मार्गों की बसें रवाना होती हैं। एक बस स्टैंड नहीं होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिल्ली रोड कांशीराम कॉलोनी के पास शाकंभरी विहार में 8013.95 वर्ग मीटर अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण होगा। इसके निर्माण के लिए शासन से 23.20 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत भी हो गया है, लेकिन बारिश निर्माण कार्य में बाधा बन रही है।


आवास विकास परिषद से खरीदी थी जमीन
परिवहन निगम ने अंतरराज्यीय बस स्टैंड के लिए शाकंभरी विहार में 8013.95 वर्ग मीटर जमीन आवास विकास परिषद से खरीदी थी। इसके बाद निगम ने सारी प्रक्रिया पूरी की, ताकि नया बस स्टैंड का निर्माण जल्द से जल्द शुरू हो सकें और यात्रियों को भटकना न पड़े। उन्हें एक ही स्थान से बस मिल जाए।
विज्ञापन


-
अंतरराज्यीय बस स्टैंड के निर्माण के लिए भूमि पूजन की तैयारी चल रही है। बारिश होने से थोड़ी समस्या खड़ी हो गई है। प्रयास है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य को शुरू कराया जाए।
विज्ञापन


-योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें