फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : रेलवे ने जारी किया 13 ट्रेनों का नया टाइम टेबल, हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के नंबर भी बदले

Thu, 05 Oct 2023 01:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Railway News : रेलवे ने ट्रेनों के समय में बड़ा फेरबदल किया है। सहारनपुर से चलने वाली इन 13 ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। वहीं, हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के नंबर भी बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने ट्रेनों के समय और नंबर में बदलाव कर दिया है। सहारनपुर से बनकर चलने वाली जनता एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेनों का समय बदल गया है। यह ट्रेनें अपने नए टाइम टेबल के अनुसार चलेंगी। जबकि हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के नंबर 14711-12 को बदलकर 14815-16 कर दिया है।

विज्ञापन


अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि 01622 सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल सुबह 3:30 की जगह 3:35 बजे चलेगी। 14546 सहारनपुर-दिल्ली जनता एक्सप्रेस सुबह 6:20 के बजाय 6:15 बजे संचालित होगी। 04402 सहारनपुर-दिल्ली मेमू एक्सप्रेस दोपहर 1:25 बजे की जगह दोपहर एक बजे, 04373 सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस दोपहर 1:55 की जगह 1:45 बजे रवाना होगी। 04522 सहारनपुर-दिल्ली शाम 6:15 की जगह छह बजे संचालित होगी।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत का दर्दनाक अंत: घर से भागे पर नहीं हो सके एक-दूजे के, होटल में उठाया खौफनाक कदम, करना चाहते थे निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन

04523 सहारनपुर-नंगलडैम एक्सप्रेस शाम 4:40 के बजाय 4:35 बजे, 01619 दिल्ली-सहारनपुर सुबह 11:10 बजे की जगह 10:55 बजे, 04401 दिल्ली-सहारनपुर मैमू दोपहर 1:05 बजे के बजाय 12:15 बजे शुरू होगी। 04521 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस शाम 5:50 की जगह 5:10 बजे, 14545 दिल्ली-सहारनपुर जनता एक्सप्रेस रात 9:50 बजे की जगह 9:40 बजे संचालित होगी। 04403 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस रात 9:20 बजे की जगह 8:50 बजे, 04429 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस रात 11:05 के बजाय 11 बजे दिल्ली से रवाना होगी। ट्रेन नंबर 19271-72 को भावनगर-हरिद्वार-भावनगर के बीच संचालित किया है।

यह भी पढ़ें: राजनीतिक कॅरियर: इमरान मसूद ने कब-कब बदली पार्टी, अब कांग्रेस में एंट्री से बदल जाएंगे चुनावी समीकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें