सहारनपुर में शुरू हुआ उप मुख्यमंत्री का ऑनलाइन कार्यक्रम।
- फोटो : amar ujala
राजकीय वायुयान में खराबी के कारण उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सहारनपुर दौरा निरस्त हो गया है। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन कार्यक्रम में मंडल के तीनों जिलों की 809.55 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। हालांकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई थी और मंच भी सज गया था।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सहारनपुर दौरे पर आते लेकिन, राजकीय वायुमान में खराबी के कारण दौरा निरस्त हो गया है। उनके आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। सर्किट हाउस परिसर में मंच बनाया गया है, जिसमें बड़ा पंडाल भी लगाया है। ताकि कार्यक्रम में शामिल लोगों को बरसात से बचाया जा सके। लेकिन उप मुख्यमंत्री अब ऑनलाइन ही कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मंडल के तीनों जिलों में 809.55 करोड़ रुपये की 288 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसी लिहाज से गुरुवार को उनके आगमन की तैयारियां होती रहीं। सर्किट हाउस के गेट पर होर्डिंग लगा दिए गए तो परिसर में मंच बना दिया गया है। दिनभर कर्मचारी इन्हीं तैयारियों को पूरा कराने में लगे रहे।
दरअसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शुक्रवार को 11:40 बजे राजकीय वायुयान से सरसावा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से वाया कार सर्किट हाउस आएंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके उपरान्त पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न एक बजे प्रेस प्रतिनिधियों के साथ वार्ता होगी और फिर करीब डेढ़ बजे वह नानौता में पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय विजय कश्यप के आवास पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। दो बजे नानौता से चलकर वापस सर्किट हाउस पहुंचेंगे और अपराह्न सवा 03 बजे सरसावा हवाई पट्टी पर पहुंचकर राजकीय वायुयान से हिंडन हवाई पट्टी गाजियाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।
कार्यक्रम में हुआ बदलाव
एक दिन पूर्व जब उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम घोषित हुआ था तो उसमें शाहबुद्दीनपुर से शाहपुर मार्ग पर गांगरो नदी पुल का लोकार्पण और फिर मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन एवं पूजन भी करना था। वहीं, बृहस्पतिवार को उनका संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ, उसमें इन दोनों स्थानों पर जाने का कार्यक्रम शामिल नहीं किया गया है।