फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर लगाया धांधली का आरोप

विज्ञापन
राशन डीलर की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे दौलतपुर के ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दौलतपुर के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर लगाया धांधली का आरोप
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। दौलतपुर के ग्रामीणों ने पहले कोतवाली और फिर विधायक के यहां पहुंचकर गांव के राशन डीलर पर वितरण में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। आपूर्ति निरीक्षक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बृहस्पतिवार को गांव दौलतपुर के प्रधान फारूख के साथ काफी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर पिछले छह माह से राशन वितरण में धांधली कर रहा है। आरोप है कि अनेक उपभोक्ताओं के अंगुठे लगवाने के बाद भी उन्हें राशन वितरण नहीं किया गया। राशन मांगने पर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। कोतवाली प्रभारी से बातचीत व आश्वासन के बाद ग्रामीण निरीक्षण भवन पर मौजूद क्षेत्रीय विधायक कीरत सिंह के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक के सामने भी राशन डीलर पर राशन वितरण में धांधली के आरोप लगाए। विधायक ने आपूर्ति निरीक्षक को मौके पर बुलवाकर उन्हें जांच कर कानूनी कार्रवाई करने को कहा। उधर, महिला राशन डीलर ने प्रधान व अन्य व्यक्ति पर मशीन तोड़ने व उसके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक दीपंकर शर्मा ने बताया कि उन्होंने गांव जाकर मामले की जांच की है जिसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जा रही है। कोतवाली प्रभारी भानू प्रताप ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें