सहारनपुर। पबजी गेम के कुछ हिस्सों को लेकर उलमा ने ऐतराज जताया है। इस गेम में मूर्ति के सामने नमस्कार करने के बाद शक्तियां मिलने जैसे सीन गेम में शामिल करने को लेकर कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा होने के बाद उलमा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। जमीयत दावातुल मुसलमीन के संरक्षक कारी इस्हाक गोरा का कहना है कि वैसे तो कई मामलों को लेकर पबजी गेम पहले से ही विवादित रहा है।
असल में पांच छह दिन से इस गेम के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ चर्चाएं सामने आई हैं। इनमें इस गेम में मूर्ति पूजा और उसके बाद शक्तियां आने को लेकर बातें कहीं गई हैं। उन्होंने कहा कि इस मसले पर उनकी अब तक यही राय है कि किसी गेम्स में इस तरह के सीन से परहेज करना चाहिए जिसे लेकर किसी विवाद या मजहब को एतराज की संभावना हो।