फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में विद्युत निगम के कर्मचारियों ने प्रबंधन पर दमनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया।
विज्ञापन

बुधवार को घंटाघर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। संयोजक रोबिन सिंह ने कहा कि विगत दिनों उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन ने 23 जूनियर इंजीनियर और बड़ी संख्या में अभियंताओं को बिना कारण बताए पूर्वांचल में स्थानांतरण कर दिया। उन्होंने कहा कि बिजली संयोजकन में अगर कोई अनियमितता हुई है तो उसकी जांच होनी चाहिए, लेकिन बड़े पैमाने पर बिना किसी वजह से स्थानांतरण किया जाने का मतलब कर्मचारियों का उत्पीड़न करना है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ओपी राम, अनिल अरोड़ा, राजीव भट्ट, पंकज कुमार, सुरेंद्र सिंह भंडारी, प्रदीप यादव, राकेश यादव, अक्षय जैन, सलीम, लक्ष्मीचंद, अजय, जितेंद्र, शिव कुमार, नवीन चंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें