फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द-कश्मीर फाइल्स फिल्म का जताया विरोध--

विज्ञापन
अनंद नगर में ब्लू बडर्स स्कूल में पत्रकारो से कश्मीर फाईस को लेकर पत्रकारो से वार्ता करते शेरशाह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुत्ताहिदा मजलिए-ए-अमल के प्रवक्ता शेरशाह आजम ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म के जरिए षड्यंत्र के तहत सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की कोशिश की जा रही है। आपसी भाईचारे को खत्म करने काम किया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

आनंदनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान शेरशाह आजम ने कहा कि फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस फिल्म के जरिए मनगढ़ंत कहानी दिखाई गई है। धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिल्म बनाने वालों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। नेता मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी फिल्मों को बनाने की अनुमति देते हैं। इस फिल्म में इतिहास को तोड़ मरोड़ के पेश किया गया है। यह फिल्म षड्यंत्र के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इस दौरान मौलाना अब्दुल मलिक, शाहिद मजाहिरी, शरीफ खान, कारी सईद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें