फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों का विरोध: नरेश टिकैत बोले- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी तक जारी रहेगा आंदोलन

Thu, 14 Oct 2021 10:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

नरेश टिकैत ने कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। वहीं लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
नरेश टिकैत की साथ अन्य किसान नेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि देश का किसान कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सड़कों पर धरना दे रहा है, लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। 

विज्ञापन


चौधरी नरेश टिकैत गुरुवार को शाकंभरी देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। गांव भागूवाला में  यूनियन से जुड़े किसानों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को कुचलने का काम कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक काले कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते और किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों की आवाज बुलंद करने का काम करती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सचिंद्र राणा, प्रदीप राणा, कबूल सिंह सैनी, ब्रह्मपाल कश्यप, सचिन सैनी, सुरेंद्र राणा, गुरमेज सिंह, सुरेश चौहान, गंगाराम, वीरेंद्र सिंह, राहुल कुमार, प्रदीप गहरवार, नाथी राम, प्रधान मोहर सिंह आदि शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें