यूपी के सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारन पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी गोकश घायल हो गया। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बीती रात रामपुर मनिहारान पुलिस अंबाला देहरादून हाईवे के नीचे अंडरपास के नजदीक चेंकिग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति चुन्हैटी रोड की तरफ से ग्राम पहासू की तरफ जाने वाले रास्ते पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर वापस चुन्हैटी रोड की तरफ भागने लगे।