वर्ष 2023 के 350 दिनों में पुलिस ने अपराधियाें की चौतरफा घेराबंदी की है। विभिन्न अपराधों में लिप्त 4109 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है। वहीं, अपराधी भी पुलिस को चुनौती देते रहे। बीते तीन सालों में अपराधों ग्राफ में कमी आई है।
ज्यादातर वारदातों का खुलासा करने में पुलिस सफल रही। पुलिस ने वांछित और वांटेड अपराधियों, लूट, हत्या, बलवा, वाहन चोरी, अपहरण, दहेज हत्या, दुष्कर्म, जिला बदर, गैंगस्टर सहित अन्य अपराधों से संबंधित 4109 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 90 प्रतिशत घटनाएं खोलने में पुलिस सफल रही।