फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल संचालक सात को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

Sun, 11 Mar 2018 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बैठक में विचार रखते शिक्षक नेता अशोक मलिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत नि:शुल्क शिक्षा के लिए निजी स्कूलों पर दबाव बनाने से संचालक नाराज हैं। ऐसे स्कूलों ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है, जो सात अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर आंदोलन पर चर्चा की। संगठन ने आंदोलन में सहारनपुर से सौ बसें लेकर जाने का निर्णय लिया। बीडीएम पब्लिक स्कूल में हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून के तहत प्रशासन निजी स्कूलों में 25 फीसदी बच्चों को नि:शुल्क दाखिला कराता आ रहा है। 

 

उन्हें कहा गया था कि नि:शुल्क पढ़ने वाले बच्चों की फीस शासन द्वारा दी जाएगी। मगर सहारनपुर में पिछले ढाई साल से पैसा नहीं मिला है। आगे से कोई भी स्कूल उधार में किसी बच्चे को नहीं पढ़ाएगा। सात अप्रैल को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली महासंग्राम रैली में जनपद से सौ बसें जाएंगी।

 

यदि सरकार ने हमारी मांग को नहीं माना तो 2019 में सरकार का तख्ता पलटने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। राकेश गुर्जर ने कहा कि एक देश में दो कानून नहीं चलने दिए जाएंगे। सरकार को समान शिक्षा करनी ही होगी।

 

उन्होंने मदरसा शिक्षकों की तरह मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को भी मानदेय और बच्चों को छात्रवृत्ति देने की मांग की। बैठक में सुनील, वैभव, संजय, भोपाल, प्रवीण, दीपक, हरपाल, दिनेश, लोकेश, शीषपाल, विरेंद्र, कटार सिंह, विनोद, नसीम, चंद्र किशोर, शिल्पी, कशिश, सीमा, गीता आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें