फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारी तेज

Wed, 18 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के विधानसभा चुनाव के तहत जनपद में 20 जनवरी से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सातों विधानसभाओं के लिए नामांकन की पूरी जैसे नामांकन पत्र प्राप्ति और जमा करने का काम कलक्ट्रेट में चलेगा। ऐसे में बुधवार को कलक्ट्रेट में बैरीकेडिंग कर दी गई। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शफकत कमाल ने बताया कि नामांकन के लिए विधानसभा वार रिटर्निंग अधिकारी और नामांकन पत्र प्राप्ति के लिए स्थल और कक्ष निर्धारित कर दिए गए हैं।

विधानसभा बेहट के लिए एसडीएम बेहट सुरेश कुमार को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। नामांकन पत्र चकबंदी अधिकारी सहारनपुर के न्यायालय कक्ष से प्राप्त किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


नकुड़ के लिए एसडीएम नकुड़ शमशाद हुसैन को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। नामांकन पत्र एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष से मिलेंगे। 
सहारनपुर नगर का रिटर्निंग अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर को बनाया गया है।

नामांकन पत्र सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष से मिलेंगे। सहारनपुर देहात का रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सदर रामविलास यादव को बनाया गया है। नामांकन पत्र एडीएम प्रशासन के न्यायालय कक्ष से मिलेंगे। 

देवबंद के लिए एसडीएम देवबंद देवेंद्र प्रताप सिंह को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। नामांकन पत्र जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष से मिलेंगे। 
रामपुर मनिहारान के लिए एसडीएम रामपुर आरके गुप्ता को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।

नामांकन पत्र विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी सहारनपुर के न्यायालय कक्ष से मिलेंगे। गंगोह के लिए डिप्टी कलक्ट्रेट मनोज कुमार सिंह को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। नामांकन पत्र अपर उप जिलाधिकारी के कक्ष से मिलेंगे। 

नामांकन संबंधी प्रपत्र और अन्य सामग्री बुधवार को सभी आरओ को उपलब्ध करा दी गई। आरओ कलक्ट्रेट से सामग्री लेकर रवाना हुए। 
इस दौरान कर्मचारी ईवीएम को चेक करते नजर आए।

गौरतलब है कि तमाम सामग्री पूरी जांच और परख के बाद दी जा रही है, जिससे मतदान के समय किसी प्रकार की समस्या न आए। विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों ने सीओ बेहट ब्रजपाल सिंह जाखड़ की अगुवाई में कसबे में फ्लैग मार्च निकाला। 
 
इस दौरान सीओ ने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार का व्यवधान पैदा करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे निसंकोच होकर मतदान करें। एसओ यशपाल सिंह ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।

बिहारीगढ़ कसबे के साथ ही बाद में उत्तराखंड की सीमा से लगे यूपी के हिस्से और थाप्पुल, मोहंड, कोठडी बहलोलपुर, शाहजहांपुर आदि गांवों में भी फ्लैग मार्च निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें