फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पूरी, आज से पेराई करेगी दया शुगर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गागलहेडी स्थित दया शुगर मिल में शनिवार से गन्ना पेराई शुरू हो जाएगी। इसके लिए 27 गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू कर दी गई है और मिल गेट पर भी शनिवार से तौल शुरू हो जाएगी। मिल में पूर्वाह्न 11.30 बजे पेराई शुरू होगी। हालांकि अभी तक मिलों के लिए गन्ना आवंटन जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गत वर्ष दया शुगर मिल ने 21 नवंबर को पेराई शुरू की थी और पूरे सीजन में 42.07 लाख क्विंटल गन्ना पेराई की थी। मिल के सीईओ आदित्य कांबोज ने बताया कि मिल के 27 क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हो गई है। किसानों का गन्ना समय से खरीदा जाएगा। जिससे उन्हें रबी की फसल की बुआई में परेशानी ना हो। जनपद में अधिकांश किसान गन्ना काटकर गेहूं की बुआई करते हैं। इसके लिए उन्हें चीनी मिल चलने का इंतजार रहता है। जिससे मिल को गन्ना आपूर्ति कर खेत खाली हो जाए और समय से रबी फसल की बुआई हो सके।
जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि नौ नवंबर तक जिले की सभी चीनी मिलों में पेराई शुरू हो जाएगी। गन्ना सुरक्षण की बैठक लखनऊ में हो चुकी है। गन्ना आवंटन के भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार को चलेगी गांगनौली मिल
जिले में छह चीनी मिले हैं, जिनमें गागलहेडी स्थित दया शुगर मिल में शनिवार को और फिर रविवार को गांगनौली, छह नवंबर को देवबंद और सरसावा, आठ नवंबर को शेरमऊ और नौ नवंबर को नानौता चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र शुरू होने की तिथि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें