फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 21 केंद्रों पर होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 24 अगस्त को होगी। परीक्षा के लिए जनपद में 21 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन अभी से परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली सुबह दस से 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। जनपद में शामली 11607 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दिन केंद्रों से 100 मीटर के दायरे में कोई भी साइबर कैफे या फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलेगी। बिना मास्क के केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साथ ही ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को भी कोविड-19 से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। कक्षों में अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था ऐसी रहेगी, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन न हो।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह ग के पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की तैयारी कर ली गई है। परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। परीक्षा के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी-प्रशासन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें