फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शहर के कई इलाकों में दो से तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। आज विद्युत निगम की ओर से अनुरक्षण कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नगरीय अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि जनकनगर उपकेंद्र से जुड़े बाजोरिया रोड, गोविंद विहार, रिमाउंट डिपो, पावर हाउस, संत नगर और नुमाइश कैंप फीडरों की आपूर्ति दोपहर 12 से तीन बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान पुरानी चुंगी, छिपियान, नया बाजार, जनक नगर समेत संबंधित क्षेत्रों में कार्य होगा। अंबाला रोड उपकेंद्र के दाउद सराय, कमेला कालोनी, पटेल नगर, पुरानी मंडी, गुरुद्वारा रोड, ढोलीखाल, थाना मंडी, ईदगाह रोड और रेलवे फीडरों से जुड़े क्षेत्रों समेत मानकमऊ-देहात उपकेंद्र के मानकमऊ और पीरमाजरा फीडरों में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। जैनबाग-2 उपकेंद्र के कलसिया रोड और धोबी घाट फीडरों की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक, नगर उपकेंद्र के जैन चुंगी फीडर, मानकमऊ-शहरी के गलीरा रोड व ओजपुरा फीडरों और आईटीआई-2 के हसनपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक कटौती रहेगी। घंटाघर उपकेंद्र के रामनगर फीडर से जुड़े गोविंद नगर, बेदी गली और रामनगर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें