मंगलवार को चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें अमजद के सिर में गोली लगने का खुलासा हुआ है। इससे साफ है कि गोली मारकर अमजद की हत्या की गई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मामला हत्या में तरमीम कर दिया गया है। वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है।
बेटा थोड़ी देर में आ जाऊंगा वापस, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
अमजद के भाई असजर ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। वह भी समझ नहीं पा रहे हैं कि अमजद की हत्या किसने और क्यों की है। अमजद के चार बच्चे हैं, जिनमें 15 और 16 वर्ष की दो बेटी, 13 वर्ष का बेटा और 10 दस साल की सबसे छोटी बेटी है। अमजद अपने बेटे से कहकर निकला था कि थोड़ी देर में बेटा घर आ जाऊंगा। अमजद की मौत से परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। पुलिस उसकी कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें: बरनावा मे दरगाह नहीं लाक्षागृह: सर्वेक्षण में महाभारत काल के साक्ष्य मिले, राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है स्थान
सांसद और कांग्रेस नेता ने अधिकारियों से की वार्ता
पोस्मार्टम हाऊस पर सांसद हाजी फजलुरर्हमान ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। सांसद ने घटना के जल्द खुलासे के संबंध में पुलिस अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। वहीं, कांग्रेस नेता शायान मसूद ने भी पोस्टमार्टम हाऊस पर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने भी फोन पर अधिकारियों से वार्ता कर घटना के खुलासे की मांग की।
यह भी पढ़ें: कातिल मामा का कबूलनामा: कई बार मना किया लेकिन नहीं मानी, परिवार की बदनामी हो रही थी, मार दिया