फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदारों की लगेगी वर्चुअल क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हत्याओं के मामलों की तफ्तीश की जानकारी हर 15 दिन में थानेदारों को वर्चुअल क्लास के माध्यम से देनी होगी। एडीजी कानून व्यवस्था, एडीजी साइबर क्राइम और डीजी तकनीकि वर्चुअल क्लास लेने के साथ ही प्रशिक्षण भी देंगे। इसको लेकर डीजीपी कार्यालय से गाइडलाइन जारी हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, शासन का मकसद है कि हत्याओं के मामलों का जल्द खुलासा किया जाए। इसके साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में सशक्त पैरवी कर सजा दिलाई जाए। कोई भी घटना लंबित न रहे। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है, जिसके तहत जिले 21 थानों के प्रभारियों को हर 15 दिन में वर्चुअल क्लास लगेगी, जिसमें थानेदारों के अलावा एसएसपी, एसपी देहात और एसपी सिटी शामिल रहेंगे। वर्चुअल क्लास में पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था), एडीजी साइबर क्राइम, डीजी तकनीकी सेवा हत्या के मामले की प्रगति रिपोर्ट जानेंगे, जिन वारदातों का खुलासा नहीं हो पाया है, उनके वर्कआउट के लिए थानेदारों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
वर्चुअल क्लास में इन बिंदुओं पर होगी चर्चा
-- हत्या कब और क्यों हुई, रिपोर्ट कब दर्ज की गई
-- आरोपियों को पकड़ा गया या नहीं
-- जेल भेजे गए आरोपियों सजा दिलाने पुलिस ने कोर्ट क्या पैरवी की
-- कब चार्जशीट दाखिल की गई
-- लंबित वारदातों का क्यों खुलासा नहीं हो पाया
-- विवेचना अधिकारी ने कितने दिनों में जांच की पूरी
वर्जन
वर्चुअल क्लास के माध्यम से उच्चाधिकारियों को हत्याओं के मामलों की जांच रिपोर्ट से अवगत कराया जाएगा। लंबित मामलों को खुलासे के लिए भी टिप्स दिए जाएंगे।-------डाक्टर एस चनप्पा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें