फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर गए पुलिसकर्मियों ने दबोचे दो स्मैक तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक बनकर गए पुलिसकर्मियों ने दबोचे दो स्मैक तस्कर
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने ग्राहक बनकर दो स्मैक तस्करों को दबोच लिया। दोनों साला-बहनोई हैं और इनसे 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना कुतुबशेर पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि अंबाला रोड पर बड़ी नहर के पास दो तस्कर स्मैक सप्लाई करने आए हैं। यहां नशे के आदी हो चुके युवकों को ये स्मैक बेचते हैं। थाना कुतुबशेर से कुछ पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर गए। जैसे ही तस्करों ने बेचने के लिए स्मैक निकाली तो उनको दबोच लिया। आरोपियों के पास से 300 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी वाजिद निवासी मोहल्ला सड़कपार कस्बा बेहट और मीर अहमद गांव दुमझेड़ा थाना चिलकाना निवासी हैं। वाजिद, मीर अहमद का साला है। दोनों ने बताया कि एक ग्राम स्मैक तीन हजार रुपये में खरीदते थे और चार से साढ़े चार हजार रुपये में बेचते थे। एसपी सिटी का कहना है कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपये है।
विज्ञापन

बरेली से लाए थे स्मैक
आरोपियों ने बताया कि वह बरेली से लाकर सहारनपुर, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब तक स्मैक सप्लाई करते थे। दोनों तस्करों के गिरफ्तार होने पर पुलिस को बरेली में सक्रिय गैंग लीडर का भी सुराग मिल गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें