फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मौलाना साजिद रशीदी के मामले में 29 को रिपोर्ट सौंपेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में रिपोर्ट पेश करने के लिए अदालत ने पुलिस को 29 सितंबर तक का समय दिया है। इससे पूर्व कोर्ट ने पुलिस को नौ सितंबर को आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

बता दें, कि ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने एक डिबेट में मैनपुरी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी। मामले में देवबंद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी और पूर्व विधायक माविया अली के बेटे हैदर अली ने मौलाना साजिद की इस टिप्पणी को महिलाओं का अपमान बताते हुए एसीजेएम के यहां कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। एसीजेएम परविंद्र सिंह ने मामले में सुनवाई करते हुए पुलिस को 9 सितंबर तक तत्थों की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को आदेशित किया था।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस की ओर से जांच के लिए ओर समय मांगा गया था। जिस पर अदालत ने पुलिस को 29 सितंबर तक का समय दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें