फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए चेकिंग प्वाइंटों से अपराधियों की घेराबंदी करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपराधियों की घेराबंदी करने के लिए पुलिस ने नए चेकिंग प्वाइंट तैयार कर रही है। इसके तहत प्रमुख चौराहों और मार्गों के अलावा उन गली-मोहल्लों में भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, जो प्रमुख मार्गों को जोड़ते हैं। महानगर में ऐसे कई इलाके हैं, जिनके रास्ते संदिग्ध लोग पुलिस की चेकिंग से बचकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन

सर्व प्रथम महानगर में ऐसे 50 से अधिक प्वाइंट बनाए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से मिशन कम्पाउंड, रेलवे कॉलोनी, रामनगर पठानपुरा, गोविंदनगर, बड़तला यादगार, नुमाइश कैंप, हकीकत नगर, ढोलीखाल, हीरनमाहरान, भूतेश्वर नगर, मानकमऊ की गलियां, गंगोह मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर की पटरी आदि क्षेत्र शामिल है। इन चेकिंग प्वाइंट पर विशेष अभियान चलाकर पुलिस की घेराबंदी करेगी। क्योंकि, कई बार देखने में आया है कि मुख्य मार्गों पर चेकिंग होने की वजह से शातिर अपराधी गली-मोहल्लों से होते हुए बचकर निकल जाते हैं।
अनैतिक धंधों की होगी धरपकड़
इन चेकिंग प्वाइंट के माध्यम से पुलिस खासकर मादक, शराब गो-तस्करों, अवैध हथियार लेकर घूमने वालों सहित वांटेड और वांछित अपराधियों को पकड़ने की कवायद तेज करेगी। इसके तहत जब मुख्य मार्गों व चौराहों पर चेकिंग होगी तो नए चेकिंग प्वांट पर पुलिस टीमें वहां से गुजरने वाले लोगों की चेकिंग करेगी। इसको लेकर एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा, एसपी सिटी राजेश कुमार और एसपी देहात जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दे चुुके हैं।
विज्ञापन

अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। नए चेकिंग प्वाइंट बनाकर भी अपराधियों को पकड़ा जाएगा। इसको लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस तरह सतर्क है।-डा. एस चनप्पा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें