फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के मददेनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
चिलकाना में सीओ सदर की अगुवाई में फ्लैग मार्च करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना/अंबेहटा (सहारनपुर)। ईद-उल-जुहा तथा अन्य त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सीओ सदर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। बुधवार शाम सीओ सदर सीपी शर्मा के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस ने बस स्टैंड, मेन बाजार, सुल्तानपुर होते हुए फ्लैग मार्च निकाला। सीओ सदर ने कहा कि ईद उल जुहा का त्योहार बिल्कुल करीब है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह इस त्यौहार को सादगी तथा सोशल डिस्टेंस के साथ मनाएं। क्षेत्र में कहीं भी कोई भी ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए, जिससे प्रशासन सख्ती करने पर विवश हो जाए। कार्यवाहक थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह, एसआई ओमेंद्र मलिक, राहुल कुमार सहित पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

अंबेहटा में भी कोतवाल सुशील कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य बस स्टैंड से शुरू होकर बाजार में होते हुए विभिन्न गली मोहल्लों में गश्त की। इस दौरान कोतवाल सुशील कुमार सैनी ने लोगों को मास्क लगाकर रखने वाले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी। फ्लैग मार्च में चौकी प्रभारी नरेश सिंह, एसआई देवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें