सहारनपुर जनपद के गंगोह में मैनपुरा निवासी दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ एक सप्ताह बाद भी कुछ नहीं आया है। पुलिस ने अनेक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन नतीजा शून्य ही रहा।
बता दें कि बीते गुरुवार को सुबह ही गांव मैनपुरा निवासी दो सगे भाइयों पुन्नू व लीलू पुत्र दाता राम की उनके भोगी वाला स्थित खेत में हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई मुन्नू ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से ही कई दिन तक एसपी देहात अतुल शर्मा यहां डेरा डाले रहे, लेकिन हर पूछताछ का नतीजा सिफर पर ही खत्म हो गया। दोनों की हत्या के रहस्य से पर्दा न उठने के कारण ग्रामीण भी निराश होने लगे हें।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
वहीं मौके पर आए पुलिस अधिकारियों ने मामले का शीघ्र ही राजफाश होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन जांच का हर बिंदु फिलहाल बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया। दोनों मृतक झाड़-फूंक का काम करते थे। इसे लेकर भी पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन यहां का नतीजा भी हवा में तीर चलाने जैसा ही रहा।
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
सीओ रिजवान अहमद का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मामले में कार्रवाई की जा रही है।