फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलों को दुरुस्त करने में जुटा पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। पिछले दिनों पूरी हुई विकास कार्यों की परियोजनाओं की फाइलों का दुरुस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही लंबित कार्यों को भी पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दो दिसंबर को पुवांरका में मां शाकंभरी देवी विश्व विद्यालय का शिलान्यास करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। इससे लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। इसको लेकर सरकारी कर्मचारियों की अवकाश को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने निरस्त कर दिया। वहीं, एसएसपी ने भी छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लौटने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने सभी विभागों को विकास कार्यों से संबंधित दस्तावेज दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीडीओ खुद कई कार्यों की देखभाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जनपद भ्रमण के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
यह कार्य हुए हैं पूरे, कुछ अधर में लटके
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में 810 सामुदायिक शौचालय बनाए हैं, जबकि शेष कार्य निर्माणाधीन है।
मनरेगा के तहत नये तालाबों को विकसित करने की योजना का खाका तैयार किया गया।
क्षतिग्रस्त 185 आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत कार्य की रूपरेखा तैयार की गई।
ग्राम पंचायतों में लगाई सोलर लाइटों के कार्यों को पूरा किया जा रहा है।
हर घर नल योजना के तहत बिछाए जानी वाली पाइप लाइनों का सर्वे पूरा किया गया।
सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय, बाहर से भी आएगी फोर्स
गृहमंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसे लेकर एसएसपी आकाश तोमर ने एसपी सिटी राजेश कुमार व एसपी देहात अतुल सहित जनपद के छह सर्किल के सीओ के साथ बैठक की। इसके साथ ही खुफिया विभाग को अलर्ट किया। एसएसपी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पड़ोसी जनपदों से भी पुलिस सहारनपुर आएगी, जिनको सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन:-
गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का दो दिसंबर का दौरा संभावित है। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयार है। - अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें