-- डॉग स्क्वॉड की मदद से चलाया चेकिंग अभियान
-- जिले में रंग-बिरंगी लाइटों से सजे सरकारी कार्यालय
फोटो 03
फोटो 30 व 31
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों सहित अनेक जगहों पर चेकिंग कर संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए गए। मंगलवार की शाम एसपी सिटी राजेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली सदर बाजार पुलिस व जीआरपी ने डॉग स्क्वॉड की मदद से रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत यात्रियों का सामान चेक किया।
इसके पश्चात पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट और धर्मशालाओं की चेकिंग की। नगर कोतवाली पुलिस ने घंटाघर, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, कोतवाली मंडी पुलिस ने चिलकाना रोड, कंबोह का पुल, थाना कुतुबशेर पुलिस ने अंबाला हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी तरह देहात कोतवाली व थाना जनकपुरी अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। जिले के सभी 21 थाना क्षेत्रों पुलिस सक्रिय रही। पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। उनके पहचान पत्र देखकर ही आने-जाने दिया गया।
वहीं, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कलक्ट्रेट, विकास भवन, मंडलायुक्त कार्यालय, नगर निगम को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। बुधवार को इन जगहों पर अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे परेड होगी। मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त लोकेश एम शामिल होंगे और परेड की सलामी एसएसपी आकाश तोमर लेंगे। उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इस बार पुलिस लाइन में कोरोना संक्रमण की वजह से सांस्कृतिक कार्यक्रम सूक्ष्म रूप में होंगे। इसको लेकर पुलिस ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी जगहों पर सख्ती से कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा।