फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना

विज्ञापन
गांव चलाकपुर में तैनात पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। थानाक्षेत्र के गांव चलाकपुर में अनुसूचित समाज के लोगों द्वारा संत रविदास जयंती शोभायात्रा निकालने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

बता दें कि रविदास जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा को समुदाय विशेष के लोगों ने यह कहते हुए रुकवा दिया था कि वे नए रूट से किसी भी सूरत में यात्रा नहीं निकलने देंगे। इसके बाद से यात्रा निकालने को लेकर कशमकश चल रही है। शुक्रवार को सीओ सदर अजेंद्र यादव, थाना प्रभारी जनकपुरी अवनीश गौतम, थाना प्रभारी चिलकाना राजेश भारती गांव में मौजूद रहे। सीओ सदर ने कहा कि शोभायात्रा के लिए समुदाय विशेष के लोगों को समझाया जा रहा है कि गांव में आपसी भाईचारा बनाए रखना सभी का दायित्व है। सीओ ने ग्रामीणों को बाहरी लोगों से भी सावधान रहने की अपील की है। इंस्पेक्टर राजेश भारती ने बताया कि गांव में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए दोनों पक्षों के 100 लोगों के खिलाफ धारा 107/16 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। गांव में एक कंपनी पीएसी, दो एसआई सहित तीन थानों की पुलिस 24 घंटे मौजूद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें