फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तो सिर्फ ट्रेलर देखा: प्रधानमंत्री बोले- मोदी मतलब 2047 तक 24x7 सिर्फ काम, मेरा हर पल देश के नाम

Sat, 06 Apr 2024 09:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

PM Saharanpur Rally : पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी का मतलब है 2047 तक 24x7 काम। उन्होंने कहा कि मेरा हर पल देश के नाम है। उन्होंने यहा भी कहा कि मेरा हर पल काम के नाम है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अभी तो आपने सिर्फ ट्रेलर देखा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने राम-राम के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


वहीं, पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी का मतलब है 2047 तक 24x7 सिर्फ काम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा हर पल देश के नाम, मेरा हर पल काम के नाम। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अभी तो आपने सिर्फ ट्रेलर देखा है। 

यह तो सिर्फ ट्रेलर है
लोग कहते हैं दस साल में बहुत काम हुआ है। मोदी के मन में जो सपना है उस हिसाब से यह काम सिर्फ ट्रेलर है। अभी बहुत कुछ करना है। देश को बहुत आगे तक लेकर जाना है। वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की सबसे बड़ी इकोनामी बन जाएगा। खाद्य तेल और दालों में भी आत्म निर्भर हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें: PM Rally: पीएम की रैली में मुस्लिम भाइयों का उत्साह और अंदाज, खूब लगाए मोदी-मोदी के नारे, तस्वीरें भी हैं खास
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में बने सामान दुनिया के कोने-कोने में अपनी पहचान बनाएंगे। ऐसे ही विराट संकल्प के लिए मोदी को मोदी की गारंटी पूरा करने के लिए हमें आशीर्वाद चाहिए। सहारनपुर से हमारे साथी राघव लखन पाल और कैराना के साथी प्रदीप चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाकर संसद में मेरा साथ देने के लिए भेजना है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब थे लोग, हेलीपैड के बाहर उमड़ा हुजूम, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें