फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्त जमा नहीं कराने वालों का प्लॉट आवंटन रद होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रांसपोर्ट नगर के आवंटियों की समस्या के निस्तारण के लिए विकास प्राधिकरण 16, 17 और 18 नवंबर को शिविर का आयोजन करेगा। शिविर में लंबित किस्तें जमा नहीं कराने वालों का प्लॉट आवंटन रद करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि कुछ आवंटी ऐसे हैं, जिन्होंने एकमुश्त समाधान योजना में आवेदन किया था, लेकिन अभी तक धनराशि जमा नहीं की गई है। साथ ही ऐसे भी आवंटी हैं, जिन्होंने अपनी किस्त समय से जमा नहीं की है। उनके पास किस्त जमा करने का यह मौका है। ऐसा नहीं करने पर उनके प्लॉट का आवंटन निरस्त किया जाएगा। जरूरी है कि कार्रवाई से बचने के लिए किस्त जमा करा दें। उन्होंने बताया कि पिछले माह 22 व 23 अक्तूबर में आवंटियों के लिए शिविर लगाया गया था, जिसमें प्रारंभिक रूप से काफी प्रकरण सामने आए थे, जिनका समाधान किया गया था। इसी तरह इस माह भी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें शेष आवंटियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। जिन आवंटियों ने धनराशि जमा करा दी है उन्हें अदेय प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही जिनको यह पता लगाना है कि उनको अभी कितनी धनराशि देना अवशेष है, वह भी अपनी गणना करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें