फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को बढ़ावा देते हैं ओवरलोड वाहन

विज्ञापन
अंबाला रोड़ बड़ी नहर से गुजरते भारी वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी का सीजन आ चुका है। कोहरा भी छाने लगा है, यही नहीं यातायात जागरूकता माह भी मनाया जा रहा है। बावजूद हादसों का कारण बनने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग कतई गंभीर नहीं है। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई को लेकर जिम्मेदार विभाग के अधिकारी सबकुछ देखकर भी अनजान बने हैं, जबकि हर साल ऐसे वाहनों की वजह से हादसों में लोगों की जान तक जाती रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में ही ओवरलोड वाहनों की वजह से कई हादसे हुए थे, जिनमें 53 लोग घायल हो गए थे और 16 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे हादसे गर्मी से ज्यादा सर्दी के सीजन में होते हैं। क्योंकि ओवरलोड वाहन कई बार रास्ते में खराब होने पर सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं तो कोहरा अधिक होने पर रात में यह स्पष्ट दिखाई नहीं देते और वाहन की टक्कर हो जाती है।
ऐसे ओवरलोड वाहन सहारनपुर जिले में प्रमुख मार्गों के साथ ही शहर में रोजाना आवाजाही करते हैं, लेकिन आरटीओ, प्रशासन और पुलिस के कर्मी इन्हें देखकर भी अनदेखी कर जाते हैं। यातायात जागरूकता माह में लोगों को यातायात नियमों का पाठ तो पढ़ाया जा रहा है, लेकिन ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर व्यवस्था ढुलमुल रह जाती है।
विज्ञापन

इस तरह हो रही ओवरलोडिंग
- गन्ना लादकर चीनी मिल तक पहुंचाने में ट्रकों के साथ ही ट्रैक्टर ट्रालियां इस्तेमाल हो रही हैं। एक तरफ जहां ट्रकों में भी क्षमता से ज्यादा गन्ना लादकर ले जाया जाता है तो ट्रालियां भी ट्रकों सरीखी ही बनी हैं, जिनमें ट्रक के ही बराबर गन्ना लादा जा रहा है। इतना ही नहीं एक ट्रैक्टर के पीछे दो ट्राली तक जोड़ दी जाती हैं।
-- लकड़ी से लदे वाहन का आवागमन नागल और देवबंद क्षेत्र से होता है। इन वाहनों में भी क्षमता से अधिक लकड़ी लादकर यमुनानगर स्थित मंडी ले जाई जाती है। पूर्व में लकड़ी लदे अधिकांश वाहन नागल से टपरी होकर सहारनपुर शहर के बीच से जाते थे, लेकिन अब ज्यादातर को बाईपास से निकाला जाता है।
वाहनों में भार क्षमता का मानक
10 टायरा --- 28 टन
12 टायरा --- 35 टन
14 टायरा ---- 42
18 टायरा ---- 45
22 टायरा --- 55 टन
छोटा हाथी --- 03 टन
ट्राली (स्टैंडर्ड साइज) -- 08 टन
वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग की है। -- प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक
अक्तूबर माह में ही 350 से ज्यादा वाहनों के चालान ओवरलोडिंग में की गई और 40 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूल किया गया है। गन्ना लदे वाहनों को ओवरलोडिंग चलाने पर अभियान चलेगा। मिल मालिकों को भी निर्देश दिया है कि मानक के विपरीत बने ट्रालों से गन्ना ढुलाई का कार्य न कराया जाए। -- आरपी मिश्रा, एआरटीओ

अंबाला रोड़ से गुजरते ओवर लोड़ वाहन- फोटो : SAHARANPUR

अंबाला रोड़ से गुजरते ओवर लोड़ वाहन- फोटो : SAHARANPUR

अंबाला रोड़ से गुजरते ओवर लोड़ वाहन- फोटो : SAHARANPUR

मंडी समिति रोड़ से गुजरते ओवर लोड़ लकड़ी से भरी ट्रोली- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें