फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई

विज्ञापन
पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते शिक्षक व बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के आदर्श अपनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती मनाई गई। साथ ही उनके आदर्शोँ को अपनाने का आह्वान किया गया।
शनिवार को गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने आजादी के बाद देश को विकास एवं आत्मनिर्भरता के मार्ग पर ले जाने के लिए पंचवर्षीय योजनाओं की नीति पर चलकर चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त किया। आज सत्ताधारी नेता देश में दुष्प्रचार करके पंडित नेहरू के त्याग एवं बलिदान को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा एवं एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी के बाद जिस कुशलता से प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ मिलकर भारतीय गणतंत्र के निर्माण हेतु कार्य किया, वह संपूर्ण विश्व में मिसाल है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला सेवादल अध्यक्ष इमरान कुरैशी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला महासचिव मनीष त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, मनीष अरोड़ा, गुलफाम अंसारी, महमूद हसन सलमानी, डॉक्टर राजा फरीद, चेतन लाल, नीरज कपिल, दाऊद चौधरी, मो. कासिम, फुरकान अहमद, मकबूल, नसीब खान, विशाल जयवाल, धर्मपाल जोशी, अनिल चौहान, नफीस अहमद, अब्दुल्ला, प्राणनाथ, सरदार हरनाम सिंह, जमाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें