फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

बड़गांव। झबीरन गांव के पास भट्टे पर काम करने वाले युवक का शव पास ही बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
ननौता थाना क्षेत्र के कचराई गांव निवासी करण सिंह (26) पुत्र मेनपाल थाना बड़गांव की मौरा चौकी के पास दिग्विजय सिंह निवासी कातला के ईट भट्टे पर परिवार के साथ पथाई का काम करता था। शुक्रवार को भट्टा मालिक ने दीपावली के मद्देनजर खर्चा दिया था। शाम के समय करण सिंह व उसके पिता मैनपाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद करण घर से बिना बताए चला गया। देर रात तक परिजनों के द्वारा तलाश करने पर भी उसका कुछ अता पता नहीं चल सका।
रविवार की सुबह ईट भट्टे के पास स्थित झबीरन निवासी अशोक कुमार के आम के बाग में पेड़ से करण का शव फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पहचान कराई। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रनबीर सिंह ने बताया कि बाप बेटे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। अगले दिन सुबह ईट भट्टे के पास आम के बाग में बेटे ने फासी लगाकर आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें