फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए पीआईसीयू तैयार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना कोविड़ पिकू वार्ड - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए पीआईसीयू तैयार
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जनपद में पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) तैयार कर ली गई हैं। पीआईसीयू की क्षमता 150 बेड है। इनमें 100 बेड का पीआईसीयू शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज और 50 बेड का पीआईसीयू जिला महिला अस्पताल में बनाया गया है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में तीसरी मंजिल पर 100 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। इसमें 25 बेड पीआईसीयू और 25 वार्ड एचडीयू (हाई डिपेंडेंस यूनिट) के तैयार किए गए हैं। 50 का बेड जनरल वार्ड बनाया गया है। उधर, जिला महिला अस्पताल में 50 बेड का पीआईसीयू तैयार किया गया है। यह महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में दूसरी और तीसरी मंजिल पर बनाया गया है। प्रत्येक मंजिल पर 25 बेड की व्यवस्था है। खास बात यह है कि पीआईसीयू में सभी सुविधाएं पूर्ण कर ली गई हैं। मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में करीब 40 वेंटिलेटर तथा जिला महिला अस्पताल के पीआईसीयू में 10 वेंटिलेटर की व्यवस्था है। ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट से पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन भी प्रत्येक बेड तक पहुंचा दी गई है। बीते दिनों पीआईसीयू में मॉकड्रिल की गई थी, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकों और स्टाफ को वेंटिलेटर संचालन, ऑक्सीजन लगाने और अन्य टिप्स दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में 50 बेड का पीआईसीयू पूरी तरह तैयार है। वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट पूरी तरह चालू अवस्था में है। बीते दिनों हमने मॉकड्रिल के जरिये चिकित्सकों और स्टाफ को प्रशिक्षित भी किया था।
विज्ञापन

- डॉ. प्रवीण कुमार, प्रभारी, पीआईसीयू, जिला महिला अस्पताल
मेडिकल कॉलेज में पीआईसीयू पूरी तरह तैयार है। वेंटिलेटर और ऑक्सीजन आपूर्ति चालू अवस्था में है। चिकित्सकों और स्टाफ का प्रशिक्षण हो चुका है। दवाओं की उपलब्धता भी हमारे पास पर्याप्त है।
- डॉ. अरविंद त्रिवेदी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिलखनी

जिला अस्पताल में बना कोविड़ पिकू वार्ड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें