फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हर महीने 10 लाख की लिव-52 खा जाते हैं जिले के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- गाजियाबाद से जिले में कई एजेंसियों के पास होती है सप्लाई
विज्ञापन

- नकली दवाओं पर नजर रख रहा औषधि प्रशासन विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में गाजियाबाद से कई एजेंसियों के पास लिवर में काम आने वाली लिव-52 की सप्लाई होती है। हर महीने 10 लाख रुपये से अधिक की खपत हो रही है। गाजियाबाद से सप्लाई होने के बाद औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है और नकली दवाओं पर पैनी नजर रख रहा है।
गाजियाबाद में पुलिस ने लिवर की नकली दवा बनाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा है। गिरोह लिव-52 के नाम से टेबलेट बना रहे थे। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य कई जिलों में लाखों का माल सप्लाई कर चुके हैं। आरोपी बाजार भाव से 20 फीसदी कम में माल मेडिकल स्टोर संचालक को देते थे, ताकि अधिक बचत होने के लालच में वह उसको खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मेडिकल स्टोर संचालकों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। जिले में भी कई एजेंसी ऐसी हैं, जिनके पास गाजियाबाद से लिव-52 टेबलेट आती है। हर महीने 35 से 40 पेटी की खपत है। एक पेटी में 100 डिब्बी होती हैं। डिब्बी की कीमत करीब 245 रुपये है। इस तरह से जिले में 10 लाख रुपये से अधिक की लिव-52 टेबलेट लोग खाते हैं। पूर्व में कई बार जिले में भी नकली दवा पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें