फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल हो गन्ने का भाव : टिकैत

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान के गांव सलेमपुर में चौधरी नरेश टिकैत का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान की लागत के हिसाब से गन्ने का मूल्य बहुत कम है। सरकार को गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल कर देना चाहिए। इसके साथ ही किसानों का गन्ना भुगतान समय से हो। गन्ना भुगतान में देरी किसानों के लिए बड़ी समस्या है।
विज्ञापन

यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह गुर्जर के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सरकार को बजट लाने से पहले गांव के जिम्मेदार किसानों की भी सलाह लेनी चाहिए। जिससे बजट में किसानों की मांगों को शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कुछ चीनी मिलें किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं कर रही हैं। सरकार को चाहिए कि चीनी मिलों से किसानों का गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराए।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। सरकार को किसानों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार, जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी, ऋषिपाल सिंह, अशोक चौधरी, उमेश त्यागी, संजीव कश्यप, मांगेराम कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें