फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आज, प्रशासन पूरी तरह तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 रविवार यानि आज जनपद के 35 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 16,749 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारी पूर्ण कर दी गई है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आठ सेक्टर, 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा आठ सेक्टर और प्रत्येक केंद्र के लिए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। छह-छह सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट पहली पाली के लिए प्रात: 05:30 बजे और दूसरी पाली के लिए सुबह 10 बजे कोषागार के डबल लॉक पहुंचकर गोपनीय परीक्षा सामग्री को अपने सेक्टर के संबंधित परीक्षा केंद्रों पर सुुरक्षित पहुंचवाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरा और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। सभी केंद्रों को कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन कराने को कहा गया है।
इन कॉलेजों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
जिन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उनमें महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, जेवी जैन इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज, एसएएम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, बीएचएस इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, इंडस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, महर्षि दयानंद एंग्लो वैदिक इंटर कॉलेज, केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अमर शहीद मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज, अमर शहीद इंटर कॉलेज, आरसी पब्लिक इंटर कॉलेज, गौरी शंकर इंदरपाल इंटर कॉलेज, एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल, मुन्नालाल डिग्री कॉलेज, जेवी जैन कॉलेज, महाराज सिंह कॉलेज, सनशाइन इंटर कॉलेज, जया पब्लिक इंटर कॉलेज, पाइनवुड स्कूल, सेंट मैरीज स्कूल, सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दयावती मॉडर्न इंटर कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल, अभिनव इंटर कॉलेज, वीर सुभाष मेमोरियल इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें