छुटमलपुर। डेलमोंड इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव कारवां धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।
समारोह का शुभारंभ चेयरमैन ललित गोयल, आयुष अग्रवाल और प्रधानाचार्य लियोन लाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। गणेश वंदना आकृति शर्मा, अराध्या, प्राची ने की। इसके बाद बम-बम भोले, कश्मीरी, गढ़वाली, हरियाणवी नृत्य, गुजराती डांडिया पर जवेरिया, कनिका, दिव्या, अप्सरा, आकृति, अंशी, प्राची, समरीन, वरुणा, अन्वी कश्यप, हुमैरा, नंदिता, सान्वी, तेजस्वी आदि ने शानदार प्रस्तुति दी। पहाड़ी डांस में अविराज, कृष्णा, रुद्र, उत्कृष, वेदांश, अक्षत, मानव, देवराज, आशुतोष, शौर्य प्रताप और गर्वित कांबोज शामिल रहे। मंच संचालन अरुणा और आशीष ने किया।
समारोह में विज्ञान शिक्षक आशीर्वाद सैनी और गगन कुमार के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने आर्मी कैंप, लाइन फाल्ट, भूकंपमापी यंत्र, हाइड्रोलिक ब्रिज, सोलर सिस्टम आदि के माडल्स प्रस्तुत किए गए। अतिथियों ने इनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। आयोजन में राजीव मित्तल, विजय कुमार, रुचि अग्रवाल, पूनम, अरुणा जैन, मीनू चौधरी, आशीष कोहली, हितेष कांबोज, सौरभ दीक्षित, उर्वशी मोगा, पंकज कुमार और विजय कुमार आदि का सहयोग रहा।