फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात क्रय केंद्रों पर ही होगी धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में मंडी समिति परिसर से बाहर धान की खरीद करने वाले 21 क्रय केंद्रों पर पिछले दो दिनों से धान खरीद नहीं हो रही है। इन पर तौल कांटा शून्य दिखा रहा है। अब मंडी समिति परिसर में स्थापित सात क्रय केंद्रों पर ही धान की खरीद होने का अनुमान है। अभी धान की सरकारी खरीद 31 जनवरी 2022 तक होगी।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार धान की सरकारी खरीद कराती है। इसके लिए जनपद में धान खरीद के लिए 28 क्रय केंद्र स्थापित किए गए। इनमें से सात क्रय केंद्र जनपद की विभिन्न मंडी परिसर में स्थित हैं और 21 क्रय केंद्र इनसे बाहर खोले गए हैं। जनपद को 12200 मीट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य है। इन क्रय केंद्रों पर 24 दिसंबर तक 11611.930 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। यह लक्ष्य का करीब 95 प्रतिशत है। शुक्रवार को मंडी समिति परिसर से बाहर स्थापित 21 क्रय केंद्रों के तौल कांटे शून्य दिखाई देने लगे। इसके चलते इन क्रय केंद्रों पर तौल नहीं हो सकी। जिले की चार मंडी समिति परिसरों में स्थापित सात क्रय केंद्रों पर तौल जारी रही। माना जा रहा है कि अब इन्हीं क्रय केंद्रों पर धान खरीद होगी।
21 क्रय केंद्र पर नहीं हो पा रही खरीद
जनपद के 21 धान खरीद केंद्रों के तौल कांटे पर 24 दिसंबर से धान खरीद नहीं हो सकी। ये सभी केंद्र मंडी समिति परिसर के बाहर स्थित हैं। इस दौरान जिले की चार मंडियों में खुले सात क्रय केंद्रों पर धान खरीद जारी है। धान खरीद 31 जनवरी तक चलेगी।-संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों की नजर में धान खरीद
धान खरीद का लक्ष्य ------ 12200 मीट्रिक टन
धान खरीद -------------- 11611.930 मीट्रिक टन
धान बेचने वाले किसान -- 3087
भुगतानित किसान ----- 2917
अवशेष किसान ------- 170
किसानों का बकाया -- 1.25 करोड रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें