फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टेबल टैंक से सीधे आपूर्ति होगी ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फिलहाल जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर इंतजाम तेजी से किए जा रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक टन की क्षमता वाला पोर्टेबल टैंक स्थापित किया गया है। जिसे पैनल से जोड़े जाने पर सीधे कोविड वार्ड में मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचेगी और ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने की बार-बार आवश्यकता नहीं होगी। यहां रोजाना 300 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत हो रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों के लिए पोर्टेबल टैंक की व्यवस्था के लिए कदम उठाया गया। दो दिन पहले जिलाधिकारी खुद इस सिलसिले में चिकित्सकों के दल को लेकर हरिद्वार गए। वहां बहादराबाद में टैंक की व्यवस्था हुई। उसे फिलहाल किराये पर लिया है। जिसे लेकर डॉ. नवदीप गुप्ता और अन्य चिकित्सक बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे और देर शाम तक टैंक स्थापित कर दिया।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के प्रयास से पोर्टेबल टैंक पहुंच गया है। इसकी क्षमता एक टन लिक्विड ऑक्सीजन की है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में अभी तक ऑक्सीजन की कमी नहीं थी। हालांकि जिलाधिकारी के प्रयास से यह बड़ी उपलब्धि है। जिसके बाद ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

दस दिन में तैयार हो जाएगा प्लांट
राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगने जा रहा है। यह चार से पांच दिन में पूर्ण हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. संजीव जैन ने बताया कि इसका निर्माण केंद्र सरकार द्वारा कराया जा रहा है। मुश्किल से दस से 15 दिन के भीतर प्लांट चालू कर दिया जाएगा। इसमें ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और खासतौर पर आईसीयू के लिए उस ऑक्सीजन की खपत होगी। प्रत्येक बेड के लिए इसी प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी।
ऑक्सीजन की उपलब्धता और आवश्यकता
राजकीय मेडिकल कॉलेज में इस समय करीब 200 मरीज भर्ती हैं। यहां 300 बड़े और 100 छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं और करीब 300 सिलिंडर की खपत है। वहीं, 50 बेड वाले फतेहपुर कोविड अस्पताल में 24 मरीज भर्ती हैं, वहां 50 सिलिंडरों की उपलब्धता है। वहीं, जिला अस्पताल, गंगोह सीएचसी समेत अन्य अस्पतालों को मिलाकर करीब 50 से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडरों की खपत है।
वर्जन
सहारनपुर में अभी तक ऑक्सीजन की कमी नहीं है। मगर एहतियातन पोर्टेबल टैंक की व्यवस्था की गई है। इसे मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया जा रहा है। इसकी क्षमता एक टन लिक्विड ऑक्सीजन की है।-अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें