फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सरकारी अस्पतालों में दूर हुई ऑक्सीजन की किल्लत

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई मरीजों की जान चली गई थी, जिसके बाद शासन, प्रशासन और चिकित्सा विभाग के स्तर से कई कदम उठाए गए हैं। जनपद के सरकारी अस्पतालों में 14 नए ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट स्थापित हुए हैं, साथ ही एक पुराना प्लांट भी चालू किया गया है। नतीजा यह हुआ है कि यह 15 प्लांट मिलकर प्रतिदिन 89,25,000 लीटर ऑक्सीजन तैयार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि भविष्य में जनपद के किसी मरीज की जान ऑक्सीजन की कमी के चलते नहीं जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर तक जनपद के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन व्यवस्था पुराने ढर्रे पर चल रही थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को ऑक्सीजन देने के लिए पाइपलाइन बिछी थी, जिसमें प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन पहुंच रही थी, लेकिन ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट करीब चार साल से खराब था। ऐसे में सिलिंडरों से काम लिया जा रहा था। एसबीडी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में भी सिलिंडरों से ही ऑक्सीजन की पूर्ति की जा रही थी। नतीजा यह रहा कि कोरोना की दूसरी लहर में बिना ऑक्सीजन मिले कई मरीजों की जान चली गई। ऑक्सीजन के सिलिंडर के लिए तीमारदारों को दिन रात भटकना पड़ा, लेकिन फिर भी सिलिंडर नहीं मिले। ऐसे में नतीजा जनपद में 14 नए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित हुए हैं, साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में चार साल से खराब पड़ा प्लांट मेरठ से सेना की टीम बुलवाकर ठीक कराया गया। जहां-जहां ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट लगाए गए हैं वहां पाइपलाइन भी बिछाई गई है, जिससे प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके। इनके अलावा जिला अस्पताल परिसर में बने टीबी सैनिटोरियम में भी पाइपलाइन बिछाई गई है। प्रभारी डॉ. नवदीप गुप्ता ने बताया कि 15 ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट प्रतिदिन 1,275 बड़े सिलिंडर के बराबर ऑक्सीजन तैयार कर रहे हैं। एक बड़े सिलिंडर में 7,000 लीटर ऑक्सीजन आती है। इस प्रकार 15 ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट मिलकर प्रतिदिन 89,25,000 लीटर ऑक्सीजन तैयार कर रहे हैं।
यहां स्थापित हुए ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट
कोरोना की दूसरी लहर के बाद एसबीडी जिला अस्पताल में दो, जिला महिला अस्पताल में एक तथा शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज पिलखनी में एक ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट लगाया गया है। मेडिकल कॉलेज में खराब पड़े ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट को भी ठीक कराया गया है। इसके अलावा नौ सीएचसी पर एक-एक ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट लगाया गया है। इनमें सीएचसी फतेहपुर, सीएचसी नानौता, सीएचसी रामपुर मनिहारान, सीएचसी नागल, सीएचसी रणखंडी, सीएचसी जड़ौदा पांडा, सीएचसी गंगोह, सीएचसी नकुड़ और सीएचसी सरसावा शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में 15 ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट स्थापित होने के बाद जनपद में विभाग के पास ऑक्सीजन की कमी नहीं रह गई है। हम प्रतिदिन करीब 90 लाख लीटर ऑक्सीजन तैयार करने की स्थिति में आ गए हैं और सिलिंडर अलग से हैं। प्रयास यही है कि भविष्य में किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी न रहे।
विज्ञापन

डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।

जिला अस्पताल स्थित ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट में रखे सिलेंडर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें