फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार लोगों को लगेगा जाइकोव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना से बचाव के लिए जाइकोव-डी नाम से एक नई वैक्सीन तैयार की गई है। खास बात यह है कि इस वैक्सीन के लिए चयनित किए गए प्रदेश के 14 जनपदों में सहारनपुर भी शामिल है। यहां 50 हजार लोगों को यह वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वैक्सीन को कैसे लगाना है और इसकी कितनी खुराक दी जाएगी, इन सब चीजों को लेकर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का मंगलवार यानि आज प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन

जनपद में टीकाकरण पहले से चल रहा है। अभी तक लोगों को को-वैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। जाइकोव-डी नाम का टीका अहमदाबाद की कंपनी ने तैयार किया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश के जिन 14 जनपदों में यह वैक्सीन सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जानी है उनमें सहारनपुर भी शामिल है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को लेकर उनका प्रशिक्षण पहले से हो चुका है। अब डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को इसका प्रशिक्षण दिया जाना है, जिसके लिए प्रशिक्षक डब्ल्यूएचओ से आने हैं। प्रशिक्षण मंगलवार यानी आज दोपहर 12 बजे से जिला अस्पताल परिसर स्थित टीबी सैनिटोरियम के हॉल में होगा। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन भी 18 और उससे अधिक आयु के महिला और पुरुषों के लिए ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें