फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे ट्रैक से रातभर गुजरीं ट्रेनें

Sat, 26 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
टूटी ट्रैक को ठीक करते हुए रेलवेकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में कानपुर में हुए ट्रेन हादसे के बाद भी सहारनपुर का रेल प्रशासन दुर्घटनाओं को रोकने के प्रति गंभीर नहीं है। बृहस्पतिवार की रात टूूटे हुए रेलवे ट्रैक से करीब आधा दर्जन सवारी गाड़ियां गुुजर गई और रेलवे अधिकारी बेखबर रहे।
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि यह लापरवाही उस वक्त सामने आई, जब उत्तर रेलवे के जीएम एके पुठिया भी स्टेशन परिसर पर ही मौजूद थे। प्लेटफार्म नंबर छह से अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा मेल, किसान एक्सप्रेस और बाडमेर एक्सप्रेस सहित करीब आधा दर्जन ट्रेनें बृहस्पतिवार को रातभर टूटे ट्रैक से गुजरती रहीं।

ट्रैक के टूटे होने का पता सुबह सवा सात बजे तब चला, जब इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रैक पर खड़ी हुई थी। आनन फानन में इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोका गया और ट्रैक को दुरुस्त कराया गया। इसकी वजह से इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से रवाना हुई।  
विज्ञापन


घटना के दौरान उत्तर रेलवे के जीएम एके पुठिया भी सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने मौके का निरीक्षण तक नहीं किया।

आपको बता दें कि करीब 10 दिन पहले ही प्लेटफार्म नंबर छह पर ट्रैक टूटा हुआ पाया गया था, जिसके ऊपर से सद्भावना एक्सप्रेस गुजरी थी। अंबाला मंडल स्तर से जांच भी बिठाई गई है। अपर स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि ट्रैक फ्रैक्चर को दुरुस्त कर दिया गया है। 

हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के लिए सहारनपुर से गुजरने वाली रेलवे लाइन के प्रति रेलवे की लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकती है।

बृहस्पतिवार की रातभर रेलवे की लापरवाही में आधा दर्जन से अधिक बड़ी ट्रेनें टूटे हुए ट्रैक से गुजर गईं। ट्रैक के टूटे होने का पता शुक्रवार को दिन निकलने पर चला, जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद ट्रैक को क्लिप लगाकर ठीक कर दिया गया। इसकी वजह से इंटरसिटी एक्सप्रेस को 20 मिनट रोके रखना पड़ा। ट्रैक के टूटे होने की यह पहली घटना नहीं है।

करीब दस दिन पहले प्लेट फार्म नंबर छह पर इसी तरह ट्रैक टूटा पाया गया था, जिसके ऊपर से सद्भावना एक्सप्रेस गुजरी थी। सहारनपुर रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण स्टेशन है, जिससे होकर गुजरने वाली लाइनें बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के अनेक राज्यों को हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश आदि से जोड़ती हैं। ऐसे में यह रेल मार्ग अतिव्यस्त रहता था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें