फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटी गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली

विज्ञापन
हाईवे पर पलटी पड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। मिल में गन्ना लेकर जा रही ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर पलट गई। जिस दौरान ट्राली पलटी पास से स्कूली बच्चे गुजर रहे थे, जो उसकी जद में आने से बाल-बाल बचे। ट्राली पलटने से कई घंटे रास्ता भी अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दया शुगर की गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली रामखेड़ी सेंटर से गन्ना लेकर आ रही थी। जैसे ही ये मुजफ्फरनगर हाईवे पर शोभाराम पब्लिक स्कूल के सामने पहुंची तो अचानक ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के बीचोबीच पलट गई। इसी दौरान कस्बे के स्कूलों की छुट्टी हुई थी तो बड़ी संख्या में बच्चे वहां से गुजर रहे थे। गनीमत रही कि कोई ट्रैक्टर ट्राली की जद में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान लगभग दो घंटे मुजफ्फरनगर मार्ग की एक लेन अवरुद्ध रही। दूसरी लेन से होकर वाहनों को निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली हटवा कर सड़क मार्ग खुलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें