फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिमाचल में धूम मचाएंगे यूपी के इस जिले के जैविक उत्पाद, प्रदर्शनी में शामिल होंगे ये उत्पाद

Tue, 31 May 2022 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
गुड़
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित परमार विश्वविद्यालय में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार और प्रदर्शनी में जनपद का केवीके भी भाग लेगा। इसमें मशरूम के विभिन्न उत्पादों और जैविक तथा विभिन्न प्रकार के औषधीय गुड़ के स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रदर्शनी में देशभर के केवीके भागीदारी करेंगे तथा विशिष्टताओं का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


एक और दो जून को हिमाचल प्रदेश के वाईएस परमार औद्यानिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन में राष्ट्रीय स्तर की कांफ्रेंस और प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें देश के 731 कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारियों समेत अन्य वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक भागीदारी करेंगे।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मेरठ में फिर गरजा बुलडोजर, व्यापारियों के विरोध के बीच पल्लवपुरम से हटाया अतिक्रमण 
विज्ञापन


जनपद का कृषि विज्ञान केंद्र भी इसमें मशरूम उत्पादों से लेकर विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं जैविक गुड़ का स्टॉल लगाएगा। इसमें मशरूम का अचार, पापड़, सूखा मशरूम, चटनी के अतिरिक्त जैविक एवं औषधीय गुड़, लेमन टी तथा अंजीर के उत्पाद समेत अन्य जैविक उत्पादों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न जैविक उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिससे जनपद के इन जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिलेगी। साथ ही इन उत्पादों के लिए एक बढ़िया बाजार उपलब्ध होने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें