फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से पहले विपक्षी नेता हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विपक्षी दलों के नेताओं और पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया। नेताओं ने इसे अलोकतांत्रिक बताया। कांग्रेस और भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी से जुड़े कई पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी को पुलिस ने बुधवार की देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके साथ जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह निक्कू और प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, हरिओम मिश्रा भी हाउस अरेस्ट रहे। पदाधिकारियों ने भी काली पट्टी पहनकर विरोध जताया। उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह निक्कू के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अनुज शर्मा, अक्षय चौधरी, पल्लवी अरोड़ा, गौरव वर्मा, राजन, हरिओम, सलमान, राजीव आदि मौजूद रहे।

भीम आर्मी के पदाधिकारी भी घर में रोके गए
प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों को भी हाउस अरेस्ट किया गया। संगठन के मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि प्रदर्शन को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के तहत रोहित, राज गौतम और कर्मवीर सिंह समेत कई पदाधिकारियों को उनके आवास पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


सपा नेताओं को किया हाउस अरेस्ट, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के बीच सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं को कार्यालय पर ही रोक दिया। सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में चल रहे आंदोलन के मद्देनजर बुधवार देर रात पुलिस ने जिले में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया। हाउस अरेस्ट में जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, विधायक आशू मलिक, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, सपा एससी-एसटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती, सपा प्रदेश सचिव इसरार चौधरी अब्दुल गफ्फूर, मजाहिर राणा, साहिल खान, प्रवीण बांदुखेड़ी आदि हाउस अरेस्ट रहे। वहीं, सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण को समाप्त करने पर आमादा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें